1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना सरकार चाहती है कि मोदी करें हैदराबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन

तेलंगाना सरकार चाहती है कि मोदी करें हैदराबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2017 09:39 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 09:39 pm IST

तेलंगाना के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामाराव ने आज विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन 28 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने का प्रस्ताव रखा है।

metro- India TV Hindi
metro

हैदराबाद: तेलंगाना के नगर प्रशासन मंत्री के टी रामाराव ने आज विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन 28 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने भाजपा विधायकों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि जब प्रधानमंत्री 28 नवंबर को वैश्विक उद्यमी सम्मेलन (GES) के शुभारंभ के लिए यहां आएं तो मेट्रो परियोजना का उद्घाटन भी करें।

मंत्री ने कहा कि सरकार इस बात को लेकर उत्सुक है कि हैदराबाद मेट्रो परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री करें चूंकि यह दुनिया में सार्वजनिक निजी साझेदारी में बन रही दुनिया की सबसे बड़ी मेट्रो रेल परियोजना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस समारोह में भाग लेने पर अभी आधिकारिक संदेश का इंतजार है। उम्मीद है कि यह जल्द मिल जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत