1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गलवान में शहीद कर्नल की पत्नी को तेलंगाना सरकार ने दी डिप्टी कलेक्टर की नौकरी

गलवान में शहीद कर्नल की पत्नी को तेलंगाना सरकार ने दी डिप्टी कलेक्टर की नौकरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 04:25 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 04:25 pm IST

गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है।

गलवान में शहीद कर्नल की पत्नी को तेलंगाना सरकार ने दी डिप्टी कलेक्टर की नौकरी- India TV Hindi
गलवान में शहीद कर्नल की पत्नी को तेलंगाना सरकार ने दी डिप्टी कलेक्टर की नौकरी Image Source : TWITTER

हैदराबाद: गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में शहीद कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी को तेलंगाना सरकार ने डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने आज शहीद ऑफिसर की पत्नी को नियुक्ति पत्र सौंपा और अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनकी नियुक्ति हैदराबाद और उसके आसपास के इलाकों में करे।

आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू समेत 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत