1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 13, 2018 12:05 pm IST,  Updated : Jul 13, 2018 02:21 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF पार्टी पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद....

(Photo,ANI)- India TV Hindi
(Photo,ANI)

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में शुक्रवार को आतंकियों ने CRPF पार्टी पर आतंकी हमला किया। जिसमें CRPF के दो जवान शहीद हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया अनंतनाग जिले के अछाबल चौक में कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर लगे CRPF के एक दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की।

इस हमले में तीन जवानों के घायल होने की भी खबर है। हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हत्यारों की तलाश की जा रही है। इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर आतंकी हमले में दो जवानों के घायल होने की जानकारी दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत