1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़, आतंकवादी मारा गया

जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादी मुठभेड़, आतंकवादी मारा गया

 Written By: IANS
 Published : Oct 21, 2015 12:13 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 12:16 pm IST

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के 3 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया,

जम्मू एवं कश्मीर में...- India TV Hindi
जम्मू एवं कश्मीर में मुठभेड़, 1 आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और सेना के 3 जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "सुरक्षाबलों को एक घर में आतंकवादियों के एक गिरोह के छिपे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने तंगमार्ग तहसील के एक गांव में एक घर की घेराबंदी की।"

पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबलों ने जैसे ही घर पर निशाना साधा अंदर छिपे आतंकवादियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

उन्होंने कहा, "मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और तीन सैनिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ अब भी जारी है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत