1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में हिज्बुल और लश्कर के पांच सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में हिज्बुल और लश्कर के पांच सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 07:27 pm IST

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो अलग अलग आतंकवादी संगठनों के पांच सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

जम्मू कश्मीर में हिज्बुल, लश्कर के पांच सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार - India TV Hindi
जम्मू कश्मीर में हिज्बुल, लश्कर के पांच सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार  Image Source : फाइल फोटो

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो अलग अलग आतंकवादी संगठनों के पांच सक्रिय आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बडगाम जिले के चदूरा इलाके में सक्रिय हिज्बुल मुजाहिदीन के गिरोह का भंडाफोड़ किया।’’ अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई के दौरान जिले से आमिर शफी डार, शबीर अहमद गनी और मुदसिर अहमद खान को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया, ‘‘ये सभी पिछले कुछ महीने से इलाके में सक्रिय थे और कई विध्वंसकारी गतिविधियों में शामिल थे तथा आतंकवादियों को आश्रय देने एवं साजोसामान में मदद कर रहे थे।’’ अधिकारियों ने बताया कि अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके से दो सक्रिय आतंकवादियों को पकड़ा। उन्होंने बताया कि इरफान भट और मोहम्मद आसिफ पार्रे कथित रूप से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। 

अधिकारियों ने बताया, ‘‘हाजिन एवं आस पास के इलाकों में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने के पीछे इन्हीं का हाथ बताया जाता है।’’ उन्होंने बताया कि उनके पास से एक लैपटॉप और एक प्रिंटर जब्त किया गया है जिनका इस्तेमाल पोस्टर छापने में किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत