1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर के परीमपोरा इलाके में आतंकी हमला, फायरिंग में नागरिक की मौत

जम्‍मू कश्‍मीर: श्रीनगर के परीमपोरा इलाके में आतंकी हमला, फायरिंग में नागरिक की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 30, 2019 07:36 am IST,  Updated : Aug 30, 2019 07:36 am IST

श्रीनगर के बाहरी इलाके परीमपोरा इलाके में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

Terrorist - India TV Hindi
Terrorist 

जम्‍मू कश्‍मीर में धारा 370 हटने के आतंकियों की बौखलाहट का दौर जारी है। गुरुवार रात श्रीनगर के बाहरी इलाके परीमपोरा इलाके में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी के बीच एक गोली स्‍थानीय दुकानदार को जा लगी। घायलावस्‍था में उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। 

मृतक की पहचान परीम पोरा स्थित एक दुकान के मालिक गुलाम मोहम्मद के तौर पर की गई है। अधिकारियों ने बताया कि युवा मोटरसाइकल पर आए और दुकानदार पर गोलियां बरसा दीं जब वह अपनी दुकान बंद कर रहा था। 

उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गई है और पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और एरिया को खाली कराने का काम शुरू कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत