1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, अनंतनाग एन्काउंटर में 3 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों के हाथ लगी बड़ी सफलता, अनंतनाग एन्काउंटर में 3 आतंकी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2020 07:34 am IST,  Updated : Jun 29, 2020 07:46 am IST

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के रुनीपोरा गांव के चुहार में देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अभी तक सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है।

Security forces - India TV Hindi
Security forces  Image Source : AP

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथ सोमवार सुबह एक और सफलता हाथ लगी है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के रुनीपोरा गांव के चुहार में देर रात आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अभी तक सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से 1 ऐके 47 रायफल और 2 पिस्तौल बरामद हुई हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों के संयुक्त बला की कार्रवाई जारी है। 

बताया जा रहा है कि गुप्‍त सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने खुलचोहर इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मारे गए आतंकवादियों की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। सेना पूरे इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। माना जा रहा है कि कुछ और आतंकवादी छिपे हो सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत