1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: आतंकियों ने मारी स्थानीय नागरिक को गोली, गंभीर हालत में श्रीनगर किया गया रेफर

कश्मीर: आतंकियों ने मारी स्थानीय नागरिक को गोली, गंभीर हालत में श्रीनगर किया गया रेफर

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jul 08, 2019 11:24 pm IST,  Updated : Jul 08, 2019 11:44 pm IST

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकियों ने मोहम्मद रफीक नाम के स्थानीय नागरिक पर फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गए। मोहम्मद रफीक अवंतीपुरा के चांदारा के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

shot- India TV Hindi
आतंकियों ने स्थानीय नागरिक को मारी गोली Image Source : PTI / REPRESENTATIVE

अवंतीपुरा। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकियों ने मोहम्मद रफीक नाम के स्थानीय नागरिक पर फायरिंग की, जिसमें वो घायल हो गए। मोहम्मद रफीक अवंतीपुरा के चांदारा के रहने वाले हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सुचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ अज्ञात बंदूकधारी मोहम्मद रफीक के घर में घुसे और उनपर फायर कर दिया। जिस वजह से रफीक के गले में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर के महाराजा हरी सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया। रफीक पर हुए इस हमले का यह मामला जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दर्ज कर लिया है। स्थानीय पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर हर तरीके से घटना की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत