मीनल और मोदी परिवार का रिश्ता, ललित मोदी के पिता के दोस्त की बेटी हैं मीनल जिनका नाइजीरिया में बड़ा कारोबार है। मीनल भी ऐशो-आराम की ज़िंदगी जीने की आदी हैं। मीनल ने जैक सागरानी नाम के बिज़नेसमैन से शादी की जो साउदी अरब में काम करता था। साउदी अरब में सागरानी एक घोटाले में फंसा और उसे जेल हो गई। इसी दौरान मीनल प्रेग्नेंट थीं और उन्होंने सागरानी से रिश्ता तोड़कर दिल्ली का रुख़ किया। यहां वो मोदी परिवार के महारानी बाग के बंगले में आने-जाने लगीं।
बड़ी उम्र की महिला से शादी की बात तो आपने सुनी होगी। लेकिन अपनी मां की दोस्त से शादी करने की कहानी अपने नहीं सुनी होगी। ललित मोदी की पत्नी उनसे उम्र में 9 साल बड़ी हैं। लेकिन मोदी परिवार में खलबली इस बात पर मची कि ललित मोदी ने अपनी मां की दोस्त यानी मीनल को ही शादी के लिए चुना है। परिवार में बहुत विरोध हुआ लेकिन ललित मोदी प्यार में दिल हार चुके थे। उनकी ज़िद परिवार की इच्छा पर भारी पड़ी।