1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. pics : 'ललित' लीला अंदाज़ ऐसा कि शहंशाह भी शरमा जाएं

pics : 'ललित' लीला अंदाज़ ऐसा कि शहंशाह भी शरमा जाएं

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2015 10:40 pm IST,  Updated : Jun 21, 2015 10:49 pm IST

नई दिल्ली: आज हम आपको बताने जा रहे है ललित मोदी के बारे में। अहंकार हमेशा आसमान से ऊंचा, ज़िद्दी ऐसा कि हर बात मनवा कर दम ले, अकड़ ऐसी कि दूसरा उसके सामने बौने

lalit modiबचपन से ललित मोदी ने बेशुमार पैसा देखा है, ऐशो आराम देखा है। उनके पिता कृष्ण कुमार मोदी Godfrey Phillips कंपनी के मालिक हैं। बताते हैं कि बचपन से ललित मोदी ने जो चाहा, वही किया। उनकी मनमर्ज़ी ऐसी थी कि उनके घरवाले भी ललित मोदी की ज़िद के आगे मजबूर थे। यही ज़िद ललित मोदी की पहचान है।

अमेरिका से 1989 में ललित मोदी भारत आए। ये वो समय था, जब ललित मोदी के परिवार में कारोबार को लेकर घमासान छिड़ा था। पिता कृष्ण कुमार मोदी और उनके भाई-बहनों के बीच बिजनेस पर अधिकार को लेकर झगड़ा चल रहा था। लेकिन परिवार में इसी कलह के बीच ललित मोदी ने घरवालों को एक ज़बर्दस्त झटका दिया। ललित मोदी ने परिवार को बताया कि वो मीनल से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत