नई दिल्ली: आज हम आपको बताने जा रहे है ललित मोदी के बारे में। अहंकार हमेशा आसमान से ऊंचा, ज़िद्दी ऐसा कि हर बात मनवा कर दम ले, अकड़ ऐसी कि दूसरा उसके सामने बौने हो जाएं, आदत ऐसी कि बड़े-बड़े धन्नासेठ ख़ुद को बेमानी समझें, लाइफ़स्टाइल ऐसी कि बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज़ सोचने पर मजबूर हो जाएं और अंदाज़ ऐसा कि शहंशाह भी शरमा जाएं ये ललित मोदी की दास्तान है।
ललित मोदी जो अपनी क़ामयाबी के लिए आदमी का इस्तेमाल करते हैं और काम ख़त्म होते उसे सिगरेट के धुएं की तरह हवा में उड़ा देते हैं। ये वो ललित मोदी हैं, जो दोस्त बनाने में भी माहिर हैं और दुश्मन बनाने में भी लेकिन ये उनकी फ़ितरत है कि ललित मोदी पर न तो उसके दोस्त ज़ुबान खोलते हैं और न दुश्मन।