1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छिपे हुए जमात कार्यक्रम के प्रतिभागियों को गोली मारने में कोई हर्ज नहीं है: कर्नाटक भाजपा विधायक

छिपे हुए जमात कार्यक्रम के प्रतिभागियों को गोली मारने में कोई हर्ज नहीं है: कर्नाटक भाजपा विधायक

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 11:57 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 11:57 pm IST

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने कहा, ‘‘एक बात सच है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बार-बार अपील करने के बाद भी उनमें से कुछ लोग जानबूझकर धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए छिपने की कोशिश कर रहे हैं।’’

Jamat- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

बेंगलुरु. कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों में से कुछ लोग सरकार की अपील के बाद भी जानबूझकर कोरोना वायरस की जांच ना कराने के लिए छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गोली मारना ‘गलत नहीं’ होगा। 

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने कहा, कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोष देना गलत है। उन्होंने कहा, ‘‘एक बात सच है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बार-बार अपील करने के बाद भी उनमें से कुछ लोग जानबूझकर धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए छिपने की कोशिश कर रहे हैं।’’

 
दावणगेरे में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे खुद तो मर रहे हैं, दूसरों को भी मारना चाहते हैं। यदि वे जमात में भाग लेने के बाद वापस लौटते ही डॉक्टर के पास चले जाते तो कोई समस्या नहीं होती।

इस बीच, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को एक समाचार चैनल को साक्षात्कार के दौरान इन घटनाओं के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को दोषी ठहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत