नई दिल्ली: हर देश सरहद के भीतर अपने नागरिकों को सुरक्षा देने की हर संभव कोशिश करता है। इसके लिए धरती, पानी और आकाश में तरह-तरह की सेनाएं मुस्तैद की जाती हैं। ये सभी सेनाए न सिर्फ प्रशिक्षित होती हैं बल्कि अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध भी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में कितनी तरह की सेनाएं काम करती हैं। आज हम अपनी खबर में आपको यही बताने की कोशिश करेंगे। जानिए भारत में कितने तरह की सेनाएं हर पल हमारी सुरक्षा (नागरिकों) के लिए चौकन्नी रहती हैं।
भारत में कितने तरह की सेनाएं काम करती हैं?
भारत में तमाम तरह की सशस्त्र सेनाएं काम करती हैं जैसे कि सेना, नेवी और एअर फोर्स। लेकिन इसके अलावा भी अन्य तरह की सेनाएं जो हमारी सुरक्षा करती हैं। ये सेनाएं या तो केंद्र सरकार के अधीन होती हैं या फिर राज्य सरकार के।
सेना: आर्म्ड फोर्स केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन आती है। आर्म्ड फोर्स में सेना, नेवी और एयरफोर्स तीनों आती हैं। जहां सेना जमीन पर देश के नागरिकों की सुरक्षा करती है, वहीं नेवी को पानी पर देश एवं उसके नागरिकों के खतरों से निपटना होता है। वायु सेना भी हवाई मार्ग में देश को सुरक्षा पहुंचाने को तत्पर रहती है। आर्म्ड फोर्स का सीधा ताल्लुक राष्ट्रीय सुरक्षा से होता है वहीं क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए राज्य सरकारें पुलिस फोर्स को यह जिम्मेवारी सौंपती हैं। हर राज्य सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स का गठन करती है। लेकिन कभी-कभी आपात स्थिति में केंद्र सरकार राज्य सरकार को सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष प्रकार की पुलिस फोर्स भेजती है जिसे पैरामिलिट्री फोर्स कहा जाता है।
अगली स्लाइड में जानिए पैरामिलिट्री फोर्स में कौन कौन से दल शामिल होते हैं