
5. साजिद मीर: साजिद मीर लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है। वह साल 2005 में क्रिकेट के फैन के तौर पर भारत आया था। साजिद मीर 2008 में हुए मुंबई हमले के आरोपी थे। साजिद मीर के वजूद को पाकिस्तान ने मानने से ही इंकार कर दिया है, वह एक ग्लोबल टेररिस्ट है और उसकी तलाश फ्रांस को भी है। 26/11 हमले के समय मीर ही आतंकियों को निर्देश दे रहा था कि मुंबई हमलों को कैसे अंजाम दिया जाए। कंट्रोल रूम में मौजूद मीर को दूसरे लोगों से साजिद माजिद कहकर मिलवाया गया था।

6. मेजर इकबाल: मेजर इकबाल 26/11 मुंबई हमले के आरोपी होने के साथ- साथ पाकिस्तानी आर्मी ISI के ऑफिसर भी है। बई में 2008 के आतंकी हमले को अंजाम देने वाले दस आतंकवादियों को हथियार और प्रशिक्षण मुहैया कराने का आरोप है। मेजर इकबाल ने उस नाव के लिए 25 लाख रुपए मुहैया कराये थे जिसका इस्तेमाल मुंबई तक पहुंचने के लिए आतंकियों ने किया था। हेडली ने अपने एक बयान में कहा था कि उसने आईएसआई के लगभग 50 प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया था और उसे हमेशा इकबाल दिशा-निर्देश दिया करता था। इकबाल उसे लाहौर के एक सुरक्षित घर में दिशा-निर्देश देता था।

7. हाफिज मोहम्मद सईद: लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक हाफिज मोहम्मद सईद उन चार आतंकवादियों में से एक है जिन पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर के इनाम की घोषणा की है। हाफिज ने 26/11 मुंबई हमले में अहम भूमिका निभाई थी। सईद जमात-उद-दावा का संस्थापक है। यह एक चरमपंथी इस्लामी संगठन है। जिसका मकसद भारत और पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में इस्लामी शासन स्थापित करना है। हाफिज ने यह संगठन तब बनाया था जब पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैय़बा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

8. छोटा शकील दाऊद का सबसे करीबी है। वह 1993 में मुंबई ब्लास्ट का मुख्य आरोपी है। उसने साल 2001 में छोटा राजन पर भी हमला किया था। ओसाबा बिन लादेन की मौत के बाद वह पाकिस्तान को छोड़ कर साऊदी अरब में चला गया था।