1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में फिर लौटा कोहरा, रेल-हवाई और सड़क यातायात प्रभावित

दिल्ली-NCR में फिर लौटा कोहरा, रेल-हवाई और सड़क यातायात प्रभावित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2018 10:48 am IST,  Updated : Jan 17, 2018 10:48 am IST

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ देखा जा सकता है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 4 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। यही नहीं, 13 ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है।

Thick-fog-engulfs-Delhi-NCR-21-trains-delayed-13-cancelled- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में फिर लौटा कोहरा, रेल-हवाई और सड़क यातायात प्रभावित

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 200 मीटर रही। इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 21 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और चार ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है। मौसम विभाग ने घने कोहरे की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम को मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।" वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे का असर रेल यातायात पर साफ देखा जा सकता है। उत्तर रेलवे के मुताबिक 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं तो वही 4 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। यही नहीं, 13 ट्रेनों को रद्द भी करना पड़ा है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को हालांकि पूरे दिन धूप निकली रही, जबकि यहां का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत