1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांव की गरीब महिलाओं के लिए वरदान बन गई यह योजना

गांव की गरीब महिलाओं के लिए वरदान बन गई यह योजना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2017 09:53 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 09:53 pm IST

देश की आजादी के बाद सरकार की तरफ जो योजनाएं लाई गईं उनमें से कुछ योजनाएं काफी सफल रही। इन्हीं योजनाओं में से एक उज्जवला योजना है जो कि काफी सफल रही है।

Ujjawala Yojna- India TV Hindi
Ujjawala Yojna

नई दिल्ली: देश की आजादी के बाद सरकार की तरफ जो योजनाएं लाई गईं उनमें से कुछ योजनाएं काफी सफल रही। इन्हीं योजनाओं में से एक उज्जवला योजना है जो कि काफी सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों के दौरान अपने चुनावी भाषणों में इस योजना का सबसे ज्यादा जिक्र किया वह है उज्जवला योजना। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इस योजना से महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

1 मई 2016 को पीएम ने बलिया में उज्जवला योजना शुरू की थी। 1 साल पूरा नहीं हुआ है लेकिन गरीबी की रेखा के नीचे रहनेवाली 2 करोड़ महिलाओं को गैस कनेक्शन मिल चुके हैं। देशभर के 693 जिलों में गरीब परिवारों को इसका फायदा पहुंचा है। उज्जवला योजना में गरीब परिवारों को आसानी से गैस का कनेक्शन मिल जाता है। बहराइच की जानकी ने बताया कि इस योजना से काफी फायदा मिला है। पहले खाना पकाने के लिए कई बार सोचना पड़ता था। धुंए से भी काफी परेशानी होती थी लेकिन अब तो ऐसा है कि जब चाहो खाना बना लो।

इस योजना का परिवार सभी वर्गों के लोगों को मिला। बाराबंकी की मेहरुन्निसा ने कहा कि उज्जवला योजना से जिंदगी बदल गई है। पहले धुएं का सामना करना पड़ता था, खाना बनाने में भी काफी समय लगता था लेकिन अब इस तरह की परेशानियां नहीं रहीं। भोपाल की रेहाना ने बताया कि मोदी जी ने जो हमें इस तरह की राहत दी है उससे काफी आराम है। बता दें कि इस योजना के लिए केंद्र सरकार के पास 8 हजार करोड़ का बजट है, केंद्र सरकार ने अगले 3 साल में 5 करोड़ परिवार को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत