नई दिल्ली: हम हिंदुस्तानियों की आदत होती है कि हम हर किसी को एक जैसा समझ लेते हैं। हमारे समाज में महज चंद घटनाओं के कारण देश की पुलिस के बारे में ऐसी खराब छवि बनी है कि हमें हर पुलिस वाला गलत नजर आता है। मगर सच्चाई इससे इतर भी होती है। कुछ ऐसे पुलिस वाले अब भी इस हिंदुस्तान में हैं जिनके कारण इंसानियत जिंदा नजर आती है। ब्लू होप इंटरटेनमेंट के बैनर तले यूट्यूब में साझा किया गया एक वीडियो पुलिस वालों के बारे में आपकी राय को बदल कर रख देगा।
क्या है वीडियो में-
इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की आधी रात को एक कैब में सफर कर रही होती है, कैब चालक बीच रोड़ में ही गाड़ी खराब होने का बहाना बनाता है। कैब चालक की इस हरकत पर भी लड़की उसका इरादा नहीं भांप पाती। मगर इसी बीच एक पुलिस वाला वहां से गुजरता है....सादी वर्दी में। वो कैब ड्राइवर को देखते ही सारा माजरा समझ जाता है...फिर जो होता है उसे आप खुद ही देखिए।
अगली स्लाइड में देखें क्या है वीडियो में