1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 13, 2019 12:24 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 12:24 pm IST

सोमवार शाम को राजस्थान भीलवाड़ा जिले से तीन व्यक्तियों के एक नाबालिग से कथित तौर से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

gang rape- India TV Hindi
gang rape

राजस्थान: सोमवार शाम को राजस्थान भीलवाड़ा जिले से तीन व्यक्तियों के एक नाबालिग से कथित तौर से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय पीड़िता अपने दोस्त के साथ एक मंदिर जा रही थी उसी दौरान आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।

पीड़िता को आरोपी सुनसान इलाके में ले गए जहां तीनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया लेकिन पीड़िता किसी प्रकार खुद को बचा कर वहां से निकल गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से भाग निलकने के बाद लड़की ने माता-पिता को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। फिर माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और इस मामले की जांच अभी चल रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत