नागपुर: महाराष्ट्र ATS ने नागपुर एयरपोर्ट से आतंकी संगठन ISIS के 3 समर्थकों को सुबह करीब 3:00 बजे गिरफ्तार किया है। तीनों गिरफ्तार युवक नागपुर से श्रीनगर जा रहे थे। गिरफ्तार युवकों के नाम अब्दुल वसीम, उमर हसन फारुखी, माज हसन फारुख बताया जा रहा है। ये सभी तेलंगाना के रहने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक ISIS के संपर्क में थे और आतंकी संगठन में शामिल होने जा रहे थे। ATS के अधिकारी ISIS समर्थकों से पूछताछ कर रहे हैं।
यह पहला मौका नहीं है जब आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने के लिए भारत में गिरफ्तारी हुई हो। इससे पहले मुंबई में भी 3 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया था जो कि सीरिया जा रहे थे। वहीं दूसरी तरफ, पुणे से एक 16 साल की बच्ची को गिरफ्तार किया गया था जो ISIS में शामिल होने जा रही थी।