1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई से लापता युवक पुणे से हिरासत में लिए गए, IS में शामिल होने की थी आशंका

मुंबई से लापता युवक पुणे से हिरासत में लिए गए, IS में शामिल होने की थी आशंका

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2015 07:19 am IST,  Updated : Dec 23, 2015 07:19 am IST

ATS ने एक व्यक्ति को पुणे से हिरासत में लिया है। वह मुंबई के उन तीन युवकों में से है, जिनके आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) में शामिल होने की आशंका थी।

isis- India TV Hindi
isis

मुंबई: आतकंवाद निरोधी दस्ते ने एक व्यक्ति को पुणे से हिरासत में लिया है। वह मुंबई के उन तीन युवकों में से है, जिनके आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) में शामिल होने की आशंका थी। ATS के अधिकारियों ने बताया कि पुणे की एटीएस इकाई के अधिकारियों ने कल रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। वह अभी युवक के नाम का खुलासा नहीं करेंगे क्योंकि अभी यह सुनिश्चित नहीं है कि वह लापता हुए तीन युवकों में से एक है या नहीं।

एटीएस और शहर पुलिस मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलवानी से तीन युवकों के लापता होने के मामले की जांच कर रहे हैं। लापता हुए तीन युवक हैं अयाज सुल्तान -23, मोहसिन शेख -26 और वाजिद शेख-25 । तीनों युवकों के अभिभावकों ने पुलिस में इनकी गुमशुदगी दर्ज करायी है।

मालवानी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मिलिंद खेतले ने कल कहा था, हमें संदेह है कि तीनों आईएस में शामिल हो गए हैं और जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत