1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से मुठभेड़ के बाद तीन आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से मुठभेड़ के बाद तीन आतंकवादी गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2018 07:15 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 07:15 pm IST

श्रीनगर के बाहरी इलाके में सोमवार को मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Three terrorists arrested in Kashmir's Sirnagar- India TV Hindi
Three terrorists arrested in Kashmir's Sirnagar

श्रीनगर (जम्मू कश्मीर): श्रीनगर के बाहरी इलाके में सोमवार को मुठभेड़ के बाद तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के आवागमन की सूचना पर श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग के नरबल इलाके में सुरक्षा बलों ने जांच चौकी गठित की थी। 

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने एक कार को रूकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा कर भागने का प्रयास किया। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गोलीबारी में एक संदिग्ध जख्मी हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से सेब के बक्से में छिपा कर रखा गया गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है।

यह भी देखें- NIA की पूछताछ में आतंकी का कबूलनामा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत