1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: महिला को दिखाया 10 का नोट और पार कर दिए 10 हजार

Video: महिला को दिखाया 10 का नोट और पार कर दिए 10 हजार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2016 06:22 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 06:39 pm IST

एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि लालच बुरी बला होती हैं। कभी-कभी हमारा लालच काफी नुकसान भी करा देता हैं। आज के समय में सबसे बड़ा लालच है पैसा। एक ऐसा ही मामला सामने आया दहां पर चोरों ने लोगों को पैसों का लाच देकर हजारो का माल पार कर दिया...

jodhpur- India TV Hindi
jodhpur

नई दिल्ली: एक कहावत तो आपने सुनी होगी कि लालच बुरी बला होती हैं। कभी-कभी हमारा लालच काफी नुकसान भी करा देता हैं। आज के समय में सबसे बड़ा लालच है पैसा। एक ऐसा ही मामला सामने आया दहां पर चोरों ने लोगों को पैसों का लाच देकर हजारो का माल पार कर दिया। जिसे यकीनन न तो आपने देखा होगा और न ही सुना होगा। यह चोरी की वारदात जोधपुर में हुई।

जहां पर चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए सहारा लिया दस रुपये के नोट का, चोर महिला के पास गए और बताया कि उसके कार के पास पैसे गिरे हुए हैं और जैसे ही महिला पैसे उठाने के लिेए कार से उतरी, चोर उसका मोबाइल और पर्स उड़ा ले गए और महिला को इस बात का पता भी नहीं चला। सीसीटीवी की ये तस्वीरें आपको सावधान करने वाली हैं, क्योंकि ये गैंग दिन दहाड़े लूट लेता है और लुटने वाले को पता भी नहीं चलता।

10 रुपए के चक्कर में गवाएं हजारों रुपए

दोपहर के एक बजकर पांच मिनट और छह सेकंड। कार मे सवार नीली टीशर्ट वाला ये शख्स कार के बाहर निकलता है और कार को खुली छोड़कर चला जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि कार की फ्रंट सीट पर महिला बैठी हुई थी।

अब सीसीटीवी के कैमरे में वक्त हुआ है 1 बजकर दस मिनट। तभी एक शख्स की एंट्री होती है, वो कार के पास जाता है, महिला की नजर बचाते हुए वो ये देखने की कोशिश कर रहा है कि कार में क्या क्या सामान है। तभी कैमरे के फ्रेम में इस दूसरे शख्स की एंट्री होती है, ये दिखाने के लिए पहले पानी पीता है, और फिर कार की ओर चल पड़ता है, ये शख्स भी कार की पिछली सीट को गौर से देखता है, और फिर दूसरी ओर चला जाता है, यानी दोनों चोर आश्वस्त हो जाते हैं कि कार की पिछली सीट पर कुछ सामान है

कुछ ही सेकंड के बाद ये चोर पानी पीता है, और गाड़ी की ओर चल पड़ता है, लेकिन देखिए इस दौरान ये चोर क्या करेगा, गाड़ी के पास जाते ही ये अपनी जेब में हाथ डालता है और दस रुपये का एक नोट गिरा देता है, नोट इस अंदाज में गिराया कि कार में बैठी महिला देख न सके। नोट गिराने के बाद ये महिला के पास पहुंचता है और कहता है कि आपकी गाड़ी के अगले टायर के पास नोट गिरा हुआ है, चोर हाथों से इशारा भी करता है, और वहां से चला जाता है, इतने में महिला ने गेट खोल दिया, लेकिन महिला कार से बाहर नहीं उतरती है।

इतने में कैमरे के फ्रेम में एंट्री होती है इस तीसरे चोर की ये चोर भी ठीक दूसरे चोर की तरह पहले पानी पीने की एक्टिंग करता है और उसके बाद तुरंत ही महिला के पास पहुंचता है और कहता है कि आपका पैसा गिरा है, चंद सेकेंड के अंदर कार में बैठी महिला के पास दो लोग पहुंच चुके थे ये बताने के लिेए पैसे गिरे हुए हैं। अब महिला ने यकीन कर लिया। महिला कार से बाहर निकलती है। जैसे ही ये महिला कार से उतरी। दूसरे चोर ने कार का पिछला दरवाजा खोला और अंदर से सामान उठाने की कोशिश की, लेकिन अब तक ये महिला पूरी तरह कार से अलग नहीं हुई थी, तो चोर सामान नहीं उठा सका। उसने कार के अंदर हाथ तो डाला लेकिन सामान उसके हाथ नहीं लगा।

हली कोशिश नाकाम रहने के बाद चोर ने दूसरी कोशिश
अब तक महिला कार से उतरकर चंद कदम आगे नोट के पास पहुंच चुकी थी। महिला इधर नोट उठा रही थी उधर चोर बैग चोरी कर रहा था। महिला नोट उठाने में व्यस्त थी और देखिए चोर उसका कीमती बैग लेकर आराम से फरार हो गया।

महिला का नहीं लगी चोरी की भनक
हैरानी की बात ये है कि महिला चोर को जाते हुए देख भी रही थी, लेकिन उसे जरा भी इल्म नहीं था कि ये शख्स उसका कीमती बैग लेकर जा रहा है। महिला का ध्यान नोट पर है। दस रुपये के नोट पर। जबकि उसका कीमती पर्स और मोबाइल चोर ले जा चुका है। महिला फैसला नहीं कर पा रही कि ये दस रुपये का नोट अपने पास रखूं या ना रखूं।महिला के हज़ारों रुपये जा चुके हैं, लेकिन लोभ ऐसा कि हाथ में दस रुपये के नोट है और ये महिला अब भी देख रही है कि कहीं कुछ और नोट तो नहीं गिरे हैं।

ऐसे देते है चोरी को अंजाम
ये गैंग भीड़भाड़ वाले बाजारों में पहले अपने शिकार को निशाने पर लेता है, जैसे ही इन चोरों के इस गैंग को ये पता चलता है कि शिकार के पास पैसा, मोबाइल या कुछ कीमती चीज है, चोर तुरंत ही अपने काम पर लग जाते हैं।

यह गैंग कार में बैठे लोगों को अपना निशाना बनाता है, कार से लोगों को निकालने के लिए कार के आसपास पैसे गिराता है, और इस गैंग के चोर लगातार गाड़ी के अंदर बैठे शख्स को लगातार ये बताते रहते हैं कि आपकी गाड़़ी के पास पैसा गिरा है, जैसे ही लोग पैसे उठाने के लिेए कार से नीचे उतरते हैं, गैंग का एक शख्स कार का दरवाजा खोलता है, और बड़ी ही तेजी से कार के अंदर रखे, मोबाइल, पर्स, बैग और कीमती चीजों को लेकर फरार हो जाता है, ठीक सीसीटीवी के इस वीडियो की तरह।

पुलिस कर रही है चोरो की तलाश
जोधपुर में चोरी की ये घटना सबसे व्यस्त मानी जाने वाले स्टेशन रोड पर दिन दहाड़े हुई। पांच दिन पहले भी जोधपुर में इस गैंग ने ऐसे ही झांसा देकर एक लाख रुपए से भरा बैग चोरी कर लिया था। बैग चुराने वाले ये चोर नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी के सहारे चोरों को तलाश रही है।

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत