1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इन शहरों में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

इन शहरों में अगले दो घंटे में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अनुमान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 04:10 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 04:10 pm IST

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

Rain- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली। India Meteorological Department ने अनुमान जताया है कि अगले दो घंटे में चरखी दादरी, झज्जर, कोसली, फरूखनगर, गुरुग्राम और मानेसर के आसपास के क्षेत्रों में 20 से 40 किमी प्रति घंटे रफ्तार की हवा के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के अलावा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है।

आपको बता दें कि गुरुवार को मौसम विभाग ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून अपने तय समय 27 जून से दो दिन पहले ही पहुंच गया है लेकिन दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगले कुछ दिन तक बारिश की गतिविधियां कमजोर ही रहेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत