1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 4 अगस्त तक आप दिन में भी देख सकेंगे चांद, जानें क्या है कारण

4 अगस्त तक आप दिन में भी देख सकेंगे चांद, जानें क्या है कारण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2018 08:59 pm IST,  Updated : Aug 02, 2018 08:59 pm IST

आमतौर पर रात को दिखाई देने वाले चांद को 4 अगस्त 2018 तक हम दिन में भी देख सकेंगे।

Moon | Pixabay- India TV Hindi
Moon | Pixabay

नई दिल्ली: आमतौर पर रात को दिखाई देने वाले चांद को 4 अगस्त 2018 तक हम दिन में भी देख सकेंगे। दरअसल, 27 जुलाई को लगे चंद्रग्रहण के बाद चंद्रमा अब अपने ढलान पर है। चंद्रमा के ढलान की इसी प्रक्रिया के तहत यह 4 अगस्त तक सुबह भी दिखाई देगा। आप चांद को सुर्योदय के बाद कुछ देर तक देख पाएंगे। इसे सुबह 9 बजे से 12 बचे के बीच देखा जा सकेगा। इस दौरान यदि आसमान साफ रहता है तो आप इसके आधे भाग को बेहतर तरीके से देख पाएंगे।

आपको बता दें कि ढलते हुए चरण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के और करीब होता जा रहा है। पूर्ण चंद्रग्रहण के समय चांद, पृथ्वी और सूर्य एक सीधी रेखा में आ गए थे, लेकिन अब ये तीनों इस स्थिति में नहीं रहे। यही वजह है कि चंद्रमा के उदय होने और अस्त होने के समय में बदलाव आ गया है, जिसके चलते यह दिन में भी दिखाई देगा। आप ध्यान देंगे तो पाएंगे कि आजकल चंद्रमा रात में देर से निकलता है और सुबह में देर से अस्त भी होता है। 

यह प्रक्रिया 27 जुलाई के बाद शुरू हुई है और 4 अगस्त तक जारी रहेगी। समय की बात करें तो भारत में चांद रात में 11 बजे के आसपास निकलेगा और इसके सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक इसके ढलने का समय होगा। आप पश्चिम दिशा में दिन चढ़ने के साथ-साथ चांद को देख सकेंगे। यदि आप भी दिन में चांद देखना चाहते हैं, तो सिर्फ यह समय याद रखिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत