
अधिकांश CNG चालकों के गाड़ी की RC में नहीं होता सीएनजी का उल्लेख:
आमतौर पर आपकी गाड़ी की RC में दर्ज होता है कि आपने CNG इंस्टॉल करा रखा है या नहीं। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड भी बखूबी परखा जा रहा है। अगर आपकी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन कार्ड में सीएनजी नहीं लिखा है तो आपको स्टीकर नहीं मिलेगा। इस समस्या से वो तमाम लोग जूझ रहे हैं जिन्होंने हाल ही में सीएनजी-कार खरीदी है।
सीएम केजरीवाल ने लोगों को दिलाई शपथ:
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिहाज से एक जनवरी से Odd और Even का नया नियम लागू हो रहा है। इस नए नियम को अमल में लाने के लिए आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने लोगों को यह शपथ भी दिलाई कि वो इस नए नियम को लागू करवाने में सरकार की मदद करेंगे। केजरीवाल ने लोगों को शपथ दिलाई, ‘मैं अपने और अपने परिवार के सभी लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए हर संभव प्रयाय करूंगा। 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ऑड इवेन रूल को लागू करने के लिए अपने साथियों, माता पिता और अन्य लोगों को मनाने की कोशिश करूंगा।’