1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रामविलास पासवान के निधन पर भावुक हुई राबड़ी देवी, कहा- आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा

रामविलास पासवान के निधन पर भावुक हुई राबड़ी देवी, कहा- आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 11:21 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 11:21 pm IST

राबड़ी देवी ने शोक व्यक्ति करने हुए कहा, 'आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुखी हूँ। दशकों से उनके साथ पारिवारिक सम्बंध रहा। आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।'

Today stove will not burn in our house, says Rabri Devi over demise of Ram Vilas Paswan- India TV Hindi
Today stove will not burn in our house, says Rabri Devi over demise of Ram Vilas Paswan Image Source : FILE

पटना: रामविलास पासवान के निधन पर लालू यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शोक व्यक्ति किया है। राबड़ी देवी ने शोक व्यक्ति करने हुए कहा, 'आदरणीय रामविलास पासवान जी के निधन से बहुत दुखी हूँ। दशकों से उनके साथ पारिवारिक सम्बंध रहा। आज हमारे घर में चूल्हा नहीं जलेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' 

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई नेताओं ने शोक प्रकट किया और दलितों तथा वंचितों के लिए राजनीति में उनके योगदान को याद किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में कहा कि समाज के गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में पासवान ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि पासवान के निधन से केंद्र सरकार, बिहार की जनता और देश को अपूरणीय क्षति हुई है। 

बेंगलुरु में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने पासवान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मैं केंद्रीय मंत्री और आठ बार सांसद रहे राम विलास पासवान जी के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने मेरी सरकार में रेल मंत्री के रूप में काम किया था। उनके जैसे वरिष्ठ नेता का जाना हमारे देश के लिए बड़ी क्षति है।’’ कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन से दुखी हूं। वह हमारे देश के बहुत अच्छे नेताओं में से एक थे और उनका काम उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है।’’ 

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कटील ने भी पासवान के निधन पर शोक प्रकट किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी पासवान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह बहुत लोकप्रिय नेता थे जो समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के लिए खड़े रहते थे। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। ठाकरे ने कहा कि पासवान अपने पूरे राजनीतिक करियर में सामान्य लोगों से जुड़े रहे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और जन सेना के अध्यक्ष के पवन कल्याण ने भी पासवान के निधन पर दुख प्रकट किया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पासवान को याद करते हुए कहा कि लोजपा नेता ने अलग तेलंगाना राज्य के लिए आंदोलन का समर्थन किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत