1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सहकर्मी को स्तनपान कराना जरूरी, ये हैं दुनिया के कुछ अजीबोगरीब फतवे

सहकर्मी को स्तनपान कराना जरूरी, ये हैं दुनिया के कुछ अजीबोगरीब फतवे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 09, 2016 02:23 pm IST,  Updated : Feb 17, 2018 09:31 am IST

फ़तवा यानी राय जो किसी को तब दी जाती है जब वह अपना कोई निजी मसला लेकर मुफ्ती के पास जाता है। फ़तवा का शाब्दिक अर्थ असल में सुझाव ही है और इसका मतलब यह है कि कोई इसे मानने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है।

fatwa
fatwa

...तो पति अपनी पत्नी का मांस खा सकता है

सऊदी अरब के सरकारी मुफ्ती, शेख अब्दुलअज़ीज़ अल शेख़ ने फ़तवा दिया कि पति यदि इतना भूखा हो कि उसे जान के लाले पड़ रहे हों तो वह अपनी पत्नी के शरीर का कोई एक अंग या पूरा शरीर ही खा सकता है। सऊदी अरब के अरबी समाचार पत्र अलकुदसुल अरबी में इस फ़तवे की ख़बर छपने के बाद अरब जगत में हलचल मच गयी और सोशल मीडिया पर इस फतवे की जमकर आलोचना होने लगी। फ़तवे के अनुसार यह पत्नी का पति के प्रति बलिदान है और इस बात को दर्शाता है कि पत्नी अपने पति में समा जाने की इच्छा रखती है। फ़तवे में ये भी तर्क दिया गया कि ऐसा बलिदान करने वाली पत्नी को परलोक में बहुत पुण्य मिलेगा।

महिलाओं के लिये ये फल हैं वर्जित.....

सुनने में आपको यह कितना भी अजीब लगे लेकिन यह क़िस्सा मिस्त्र में हुआ है। यहां के एक मौलवी ने महिलाओं के पुरुषों के लिंग के आकार के फल खाने के ख़िलाफ़ फ़तवा जारी कर दिया था। उन्होंने कहा कि महिलाएं केला और खीरे जैसे फलों को नहीं खा सकती और अगर खाना चाहती हैं तो कोई पुरुष उन्हें यह फल काटकर खिलाएगा।

शादी अमान्य हो जाएगी अगर…

यह एक ऐसा फ़तवा है जिसके बारे में जानकर आप खुद सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर इसको जारी करने वाले ने क्या सोचकर इसको जारी किया होगा। काहिरा में एक अल-अजहर यूनिवर्सिटी है, जिसके डीन हसन ख़लील का मानना है कि अगर कोई जोड़ा शादी के बाद बिना कपड़ों के सेक्स करेगा तो शादी मान्य नहीं रहेगी। अरे भई अब आप ही सोचिए कि इस फतवे का क्या अर्थ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत