
धनुष मिसाइल
धनुष मिसाइल को नौसेना के इस्तेमाल के लिए विकसित किया गया है और यह 350 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेद सकती है। ये पृथ्वी मिसाइल का नौसनिक (naval) संस्करण है इसकी लंबाई दस मीटर और चौड़ाई एक मीटर है और यह भी 500 किलोग्राम तक के हथियार ढो सकती है। इसे पहली बार आईएनएस सुभद्रा से छोड़ा गया था।