
पृथ्वी मिसाइल
भारतीय सेना की तीनों इकाईयों- थल, वायु और नौसेना के लिये पृथ्वी मिसाइल के अलग-अलग वर्जन बनाये गये हैं।
पृथ्वी 1: यह खासतौर से थल सेना के लिये बनायी गई है, जिसकी रेंज 150 किलोमीटर है। यह अपने साथ 1000 किलो बारूद ले जाने में सक्षम है। इसे जमीन से दागा जाता है।
पृथ्वी 2: यह विशेष रूप से वायुसेना के लिये बनायी गई है। इसकी मारक्ष क्षमता 250 किलोमीटर तक होती है और 500 किलो बारूद भरा जा सकता है। इसे फाइटर प्लेन से दागा जाता है।
पृथ्वी 3: यह मिसाइल खास तौर से नौसेना के लिये बनायी गई है। किसी भी लड़ाकू जहाज से इस मिसाइल का प्रक्षेपण किया जा सकता है। इसकी रेंज 350 किलोमीटर है।