1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत की इन मिसाइलों से डरते हैं पाकिस्तान और चीन !

भारत की इन मिसाइलों से डरते हैं पाकिस्तान और चीन !

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 17, 2015 10:14 am IST,  Updated : Aug 17, 2015 10:44 am IST

नई दिल्ली: भारत की विभिन्न मिसाइलें उसकी सुरक्षा प्रणाली का बेहद अहम हिस्सा हैं। इनमें जमीन से जमीन तक और कुछ जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं। भारत के पास समुद्र में

भारत की इन मिसाइलों से...- India TV Hindi
भारत की इन मिसाइलों से डरते हैं पाकिस्तान और चीन !

नई दिल्ली: भारत की विभिन्न मिसाइलें उसकी सुरक्षा प्रणाली का बेहद अहम हिस्सा हैं। इनमें जमीन से जमीन तक और कुछ जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलें हैं। भारत के पास समुद्र में से दागी जाने वाली मिसाइलें भी हैं और अग्नि मिसाइलें भारतीय मिसाइल प्रणाली की रीढ़ हैं।

भारत के पास जमीन और हवा से मार करने वाली मिसाइल तकनीक तो पहले ही थी, जनवरी 2013 में पानी के अंदर से छोड़ी जाने वाली न्यूक्लियर क्षमता युक्त बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण करने के बाद भारत ने पानी के अंदर से मिसाइल छोडऩे की क्षमता भी हासिल कर ली है।

पाकिस्तान को डराने के लिए भारत की अग्नि-2 मिसाइल काफी साबित हो सकती है, लेकिन चीन को काबू करने के लिए अग्नि-5 की जरूरत थी। अग्नि-5 मिसाइल, जो परमाणु बम से लैस होगी, चीन में आतंक पैदा करने के लिए काफी है और वह भारत पर हमला करने से पहले सौ बार सोचेंगे।

अगले स्लाइड्स में नज़र डालते हैं भारत की कुछ प्रमुख मिसाइलों पर.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत