1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दोस्तों के साथ गरबा खेलते वक्त हार्टअटैक से पर्यटक की मौत , खुशियां मातम में बदलीं

दोस्तों के साथ गरबा खेलते वक्त हार्टअटैक से पर्यटक की मौत , खुशियां मातम में बदलीं

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 07, 2019 05:36 pm IST,  Updated : Oct 07, 2019 05:39 pm IST

देशभर में नवरात्रों की धूम है। करीब-करीब हर शहर में नवरात्रों पर गरबे के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन रविवार को राजस्थान के माउंट आबू में गरबे के एक कार्यक्रम में खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।

garba- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

माउंट आबू। देशभर में नवरात्रों की धूम है। करीब-करीब हर शहर में नवरात्रों पर गरबे के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन रविवार को राजस्थान के माउंट आबू में गरबे के एक कार्यक्रम में खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। दरअसल यहां आए एक पर्यटक की गरबा खेलते वक्त हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस के अनुसार गुजात निवासी जगदीश अपने परिवार व दोस्तों के साथ माउंट आबू घूमने आया था। दिनभर घूमने के बाद सभी पर्यटक शाम को होटल में पहुंचे, जहां रात में गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसी कार्यक्रम में गरबा खेलते वक्त जगदीश अचानक हार्ट अटैक की वजह से गिर पड़ा।

Death
Image Source : INDIA TVखुशियां मातम में बदली 

आनन फानन में जगदीश को एक पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पर्यटक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत