1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर घूमने की आज से पूरी आजादी, सरकार ने रोक हटाई

कश्मीर घूमने की आज से पूरी आजादी, सरकार ने रोक हटाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 10, 2019 11:41 am IST,  Updated : Oct 10, 2019 11:41 am IST

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य में पर्यटकों के घूमने के लिए जो पाबंदी लगाई थी वह आज से हट गई है

Tourists can visit Kashmir from Today as Administration withdraws advisory- India TV Hindi
Tourists can visit Kashmir from Today as Administration withdraws advisory

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने से पहले केंद्र सरकार ने राज्य में पर्यटकों के घूमने के लिए जो पाबंदी लगाई थी वह आज से हट गई है, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य में घूमने की इच्छा रखने वाले पर्यटकों को आवश्यक सहायता और परिवहन की सुविधाय मुहैया कराई जाएगी।

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से 5 अगस्त को धारा 370 और 35ए को हटाने की घोषणा की थी, लेकिन इस घोषणा से 3 दिन पहले यानि 2 अक्तूबर को ही जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के लिए एडवाजरी जारी कर जल्द से जल्द राज्य से बाहर जाने के लिए कहा गया था। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए यह एडवाजरी जारी की गई थी।

जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने जो पाबंदियां लगाई हुई थी उनमें अधिकतर पाबंदियां अब हटा ली गई हैं और राज्य में हालात तेजी से सुधर रहे हैं, हालात सामान्य होते देख अप प्रशासन ने राज्य में स्कूल और कॉलेज परीक्षाएं सर्दियों से पहले कराने के लिए भी आदेश जारी कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत