1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरिद्वार में रेलवे लाइन के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा, 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

हरिद्वार में रेलवे लाइन के ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा, 4 लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 08, 2021 07:48 am IST,  Updated : Jan 08, 2021 07:48 am IST

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रेलवे लाइन के डबल ट्रैक बनने के बाद बृहस्पतिवार को तेज गति की ट्रेन के परीक्षण के दौरान उससे कटकर चार व्यक्तियों की मौत हो गई।

Train mows down four people during trial run in Uttarakhand- India TV Hindi
Train mows down four people during trial run in Uttarakhand Image Source : TWEETED BY @ANI

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रेलवे लाइन के डबल ट्रैक बनने के बाद बृहस्पतिवार को तेज गति की ट्रेन के परीक्षण के दौरान उससे कटकर चार व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा जमालपुर कलां गांव के पास हुआ, जब परीक्षण के लिए चलाई गई रेलगाड़ी 100 से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। उसकी चपेट में आकर रेलवे लाइन से गुजर रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने हादसे में चार व्यक्तियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए जिलाधिकारी को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि हरिद्वार-लक्सर के बीच डबल रेलवे लाइन बिछाई गई है और इस पर तेज गति की रेलगाड़ी चलाकर लाइन का परीक्षण किया जा रहा था। इसके लिए दिल्ली से रेलगाड़ी लाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत