1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के कारण 3 रेलगाड़ियां रद्द, 24 के समय में देरी

कोहरे के कारण 3 रेलगाड़ियां रद्द, 24 के समय में देरी

 Written By: IANS
 Published : Dec 24, 2015 12:25 pm IST,  Updated : Dec 24, 2015 12:25 pm IST

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण गुरुवार सुबह कई रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई।

train in fog- India TV Hindi
train in fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण गुरुवार सुबह कई रेलगाड़ियों के आगमन और प्रस्थान में देरी हुई। उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली और उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में घने कोहरे की वजह से दो रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया और तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 24 अन्य के प्रस्थान समय में देरी हुई। गुरुवार सुबह दृश्यता 200 मीटर से कम रही।

मौसम विज्ञान कार्यालय (एमईटी) के मुताबिक, गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक अधिकारी ने बताया, "गुरुवार सुबह घना कोहरा रहा। हालांकि, आज आसमान साफ रहेगा।" उन्होंने बताया कि यहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत