1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान में 87 जजों का तबादला, सलमान के केस की सुनवाई कर रहे जज का भी ट्रांसफर

राजस्थान में 87 जजों का तबादला, सलमान के केस की सुनवाई कर रहे जज का भी ट्रांसफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2018 12:19 am IST,  Updated : Apr 07, 2018 12:25 am IST

राजस्थान में बड़े फेरबदल के तहत 87 जजों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले में जोधपुर के सेशंस कोर्ट के जज भी शामिल हैं जो सलमान खान के मामले की सुनवाई कर रहे हैं।

Judge trransfer- India TV Hindi
Judge trransfer Image Source : INDAITV

नई दिल्ली: राजस्थान में बड़े फेरबदल के तहत 87 जजों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले में जोधपुर के सेशंस कोर्ट के जज भी शामिल हैं जो सलमान खान के मामले की सुनवाई कर रहे हैं। हालांकि इससे सलमान खान की सुनवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जोधपुर सेशंस कोर्ट के जज आरके जोशी काला हिरण शिकार मामले की सुनवाई कर रहे हैं और उनका तबादला हो गया है। उनकी जगह चंद्र कुमार सोंगरा लेंगे। आपको बता दें कि सलमान की जमानत पर आज 10.30 बजे सुनवाई होनी है।  

आपको बता दें कि 20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को 5 साल की सजा के साथ10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि उनके साथ मौजूद 4 आरोपी कलाकार सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत