1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तुर्की का विमान एक दिन बाद IGI से इस्तांबुल रवाना

तुर्की का विमान एक दिन बाद IGI से इस्तांबुल रवाना

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2015 09:25 am IST,  Updated : Jul 08, 2015 09:27 am IST

नई दिल्ली: बैंकाक से इस्तांबुल जा रहा तुर्की एयरलाइन का वह विमान 13 घंटे तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर खड़े रहने के बाद अपने गंतव्य के लिए आज तड़के रवाना हो गया जिसे कल

turkish airlinesविमान को इसलिए आपात स्थिति में उतारना पड़ा क्योंकि इसके चालक को विमान के वॉशरूम के शीशे पर लिपस्टिक से लिखे एक संदेश में बताया गया था कि विमान में बम रखा है। 

नागरिक उड्डयन सचिव आर एन चौबे ने कहा, जब विमान नागपुर के समीप भारतीय हवाई क्षेत्र में था तब चालक दल के एक सदस्य का ध्यान एक टिप्पणी पर गया जिसमें लिखा था कि CGR कार्गो में बम है। उस सदस्य ने पायलट को सूचित किया और पायलट ने नागपुर हवाई यातायात नियंत्रक से संपर्क किया जिसने दिल्ली में विमान उतारने की सलाह दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत