1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: HDFC बैंक के 4 करोड़ 4 लाख लेकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, 23 दिन में 40 लाख किए खर्च

दिल्ली: HDFC बैंक के 4 करोड़ 4 लाख लेकर भागे दो आरोपी गिरफ्तार, 23 दिन में 40 लाख किए खर्च

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2019 01:56 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 01:56 pm IST

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के चार करोड़ 4 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम धर्मेश और अजय है।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के चार करोड़ 4 लाख रुपये लेकर भागने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम धर्मेश और अजय है। ये दोनों कैश कलेक्शन एजेंसी कैश लॉजिक के कर्मचारी है।

यह घटना 11 नवंबर की हैं जब धर्मेश और अजय नोएडा सेक्टर 11 से एचडीएफसी बैंक का कैश लेकर पांडव नगर ब्रांच में जमा करने के लिए पहुंचे थे। धर्मेश ने कैश वैन के ड्राइवर और गार्ड को भेज दिया। इसके बाद रकम को जमा करने से पहले दोनों फरार हो गए। इस मामले पांडव नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से तीन करोड़ 60 लाख बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो पिछले डेढ़ महीने से प्लानिंग कर रहा था कि बैंक की मोटी रकम लेकर भाग जाए और मौका मिलते ही वो 4 करोड़ 4 लाख लेकर फरार हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत