1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के गाजीपुर में ENCOUNTER, 50,000 के ईनामी बदमाश को लगी दो गोलियां, साथी भी गिरफ्तार

दिल्ली के गाजीपुर में ENCOUNTER, 50,000 के ईनामी बदमाश को लगी दो गोलियां, साथी भी गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 10, 2019 11:45 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 12:02 am IST

दिल्ली के गाजीपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 12 राउंड गोलियां चली, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।

Two arrested after an encounter between police and criminals in Ghazipur of Delhi.- India TV Hindi
Two arrested after an encounter between police and criminals in Ghazipur of Delhi.

नई दिल्ली: दिल्ली के गाजीपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 12 राउंड गोलियां चली, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश धून सिंह उर्फ धूम सिंह को कुल दो गोलियां लगी हैं। इनमें से एक गोली बदमाश के पैर में और दूसरी गोली हाथ में लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश के साथी को भी पकड़ लिया है। दूसरे बदमाश का नाम वसीम है।

मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को पुलिस खिचड़पुर के LBS अस्पकाल ले गई और उसका इलाज कराया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से एक-एक पिस्तौल भी बरामद की है। बता दें कि घायल आरोपी धून सिंह उर्फ धूम सिंह पर दिल्ली पुलिस की ओर से 50,000 का ईनाम था। धूम सिंह ने 21 फरवरी 2019 को अक्षरधाम के पास अपने पांच साथियों के साथ लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत