1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. चोरी हुआ Mobile पा सकेंगे वापस, sim card-imei number बदलने के बावजूद लग जाएगा मोबाइल का पता

चोरी हुआ Mobile पा सकेंगे वापस, sim card-imei number बदलने के बावजूद लग जाएगा मोबाइल का पता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 08, 2019 07:50 am IST,  Updated : Jul 08, 2019 07:50 am IST

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डीओटी) ने प्रौद्योगिकी तैयार कर ली है और इसे अगस्त में शुरू किये जाने की उम्मीद है। 

DoT likely to start tracking system for lost mobiles next month - India TV Hindi
DoT likely to start tracking system for lost mobiles next month  Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नयी दिल्ली। अक्सर ऐसा होता है कि आपका फोन खो या चोरी हो जाता है और आप उसकी रपट भी लिखा देते हैं, लेकिन उसका सिम कार्ड या आईएमईआई नंबर बदलने की वजह से उसका पता लगाना मुश्किल हो जाता है। सरकार अगले महीने आपकी इस समस्या का समाधान पेश करने जा रही है। 

सरकार अगले एक महीने में ऐसे प्रौद्योगिकी आधारित समाधान की शुरुआत करने जा रही जिससे सिम कार्ड या आईएमईआई नंबर बदले जाने के बावजूद खोए या चोरी के मोबाइल फोन का पता लगाया जा सकेगा। 

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलिमैटिक्स (सी-डीओटी) ने प्रौद्योगिकी तैयार कर ली है और इसे अगस्त में शुरू किये जाने की उम्मीद है। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि सी-डॉट के पास प्रौद्योगिकी तैयार है। संसद सत्र के बाद दूरसंचार विभाग मंत्री से इस प्रणाली की शुरुआत के लिए संपर्क करेगा। यह अगले महीने लागू होनी चाहिए। संसद का मौजूदा सत्र 26 जुलाई तक चलेगा। 

दूरसंचार विभाग ने जुलाई, 2017 में नकली मोबाइल फोन और चोरी की घटनाओं में कमी लाने के लक्ष्य के साथ सी-डॉट को 'सेंट्रल एक्विपमेंट आइडेंटीटी रजिस्टर' (सीईआईआर) विकसित करने का काम दिया था। 

सरकार ने सीईआईआर के गठन के लिए 15 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की थी। सीईआईआर प्रणाली सिम कार्ड निकालने या आईएमईआई नंबर बदले जाने के बावजूद चोरी या खोए हुए फोन पर सभी तरह की सेवाओं को अवरूद्ध कर देगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Gadgets से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा