1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कौन हैं वे दो श्रद्धालु, जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दिया 2.62 करोड़ रुपये का दान?

कौन हैं वे दो श्रद्धालु, जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दिया 2.62 करोड़ रुपये का दान?

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2020 09:05 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 09:05 pm IST

तमिलनाडु और तेलंगाना के दो श्रद्धालुओं ने वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर को कुल 2.62 करोड़ रुपये का दान किया है।

कौन हैं वे दो श्रद्धालु, जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दिया 2.62 करोड़ रुपये का दान?- India TV Hindi
कौन हैं वे दो श्रद्धालु, जिन्होंने तिरुपति मंदिर को दिया 2.62 करोड़ रुपये का दान? Image Source : WWW.TIRUMALA.ORG

तिरुपति: तमिलनाडु और तेलंगाना के दो श्रद्धालुओं ने वैकुंठ एकादशी के मौके पर तिरुमला की पवित्र पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के मंदिर को कुल 2.62 करोड़ रुपये का दान किया है। मंदिर के अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दानराशि में टीटीडी बोर्ड के सदस्य एवं अन्नाद्रमुक विधायक आर कुमारगुरु ने एक करोड़ रुपये का योगदान दिया है। 

मंदिर के अधिकारी ने बताया कि कुमारगुरु ने मंदिर का प्रबंधन करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से अनुरोध किया है कि इस राशि का उपयोग तमिलनाडु में उनके विधानसभा क्षेत्र उलुंडुरपेट्टाई में भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनवाने में किया जाए। उन्होंने बताया कि कुमारगुरु इसके लिए पहले ही पांच एकड़ भूमि की पेशकश कर चुके हैं। 

अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद के इंद्र कुमार ने 1.62 करोड़ रुपये का दान दिया है और टीटीडी से अनुरोध किया है कि 1.08 करोड़ की राशि टीटीडी द्वारा गरीबों की शिक्षा के लिए संचालित विद्यादान न्यास को दिया जाए जबकि शेष राशि गरीबों के स्वास्थ्य के लिए बने प्राणदान न्यास को देने का अनुरोध किया है। 

अधिकारी ने बताया कि दोनों दानदाताओं ने अलग-अलग दान की राशि का डिमांड ड्राफ्ट टीटीडी बोर्ड के अध्यक्ष सुब्बा रेड्डी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केएस जवाहर रेड्डी को आज सुबह सौंपा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत