1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 2 कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, 2 देसी तमन्चे और 1 देसी पिस्टल बरामद

दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 2 कुख्यात लुटेरे गिरफ्तार, 2 देसी तमन्चे और 1 देसी पिस्टल बरामद

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jun 07, 2019 08:59 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:59 pm IST

दिल्ली पुलिस ने दो बड़े कुख्यात लुटेरों को दिल्ली के नजफगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है और इनके पास से लूटी हुई स्कूटी, 2 देसी तमन्चे और एक देसी पिस्टल बरामद हुई है।

Two Robbers arrested in Delhi- India TV Hindi
Two Robbers arrested in Delhi

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दो बड़े कुख्यात लुटेरो को दिल्ली के नजफगढ़ के पास से गिरफ्तार किया है और इनके पास से लूटी हुई स्कूटी, 2 देसी तमन्चे और एक देसी पिस्टल बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अभिषेक यादव और चमन यादव है, पुलिस को खबरियो से जानकारी मिली कि कई लूट की वारदात में शामिल दो कुख्यात लुटेरे स्कूटी पर अपने हथियारों से लैस कल रात 09.30 बजे नजफगढ़ के पास किसी गाँव की तरफ जा रहे है। 

पुलिस ने ट्रैप लगाकर इन्हें गिरफ्तार किया, इन्होंने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों तरफ से घेरकर इनके धर दबोचा और इनके पास से लूटी हुई स्कूटी और हथियार बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके पिता की मौत के बाद इन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और जोंटी गैंग ज्वाइन कर लिया जो कई वारदातों में शामिल है। फ़िलहाल इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत