1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी से मिले

मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी से मिले

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2019 11:16 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 11:16 pm IST

प्रधानमंत्री पुणे में हो रहे पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की अगवानी करने के बाद ठाकरे मुम्बई रवाना हो गये।

maharashtra- India TV Hindi
पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम उद्धव Image Source : TWITTER

पुणे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार शाम को पुणे हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। पिछले महीने ठाकरे द्वारा भाजपा से रिश्ता खत्म करने और कांग्रेस एवं राकांपा के समर्थन से महाराष्ट्र में शिवसेना की अगुवाई वाली सरकार का गठन करने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री पुणे में हो रहे पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री की अगवानी करने के बाद ठाकरे मुम्बई रवाना हो गये। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने भी हवाई अड्डे पर मोदी का अभिवादन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत