1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उद्धव ठाकरे ने फडणवीस, गडकरी की सराहना की

उद्धव ठाकरे ने फडणवीस, गडकरी की सराहना की

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 28, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 07:29 pm IST

उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी और उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकमान्य नगर-सिताबुल्दी इंटरचेंज के बीच 11 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। 

Uddhav- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे ने फडणवीस, गडकरी की सराहना की Image Source : TWITTER

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के विकास के वास्ते उठाए गए कदमों के लिए अपने पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मंगलवार को सराहना की। भाजपा की पूर्व सहयोगी रही शिवसेना के अध्यक्ष ठाकरे ने नागपुर से संबंध रखने वाले दोनों नेताओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के विकास के लिए मिलकर काम करना चाहिए। वह नागपुर मेट्रो की एक्वा लाइन के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।

उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी और उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकमान्य नगर-सिताबुल्दी इंटरचेंज के बीच 11 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। हरदीप पुरी ने उद्घाटन समारोह में दिल्ली से वीडियो लिंक के जरिए हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात मार्च 2019 को पहले कॉरिडोर, 13.5 किलोमीटर लंबी ऑरेंज लाइन का उद्घाटन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत