1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ...जब लाल किले के पास सेल्फी लेते-लेते ही चोर ने झपट लिया यूक्रेन के राजदूत का मोबाइल

...जब लाल किले के पास सेल्फी लेते-लेते ही चोर ने झपट लिया यूक्रेन के राजदूत का मोबाइल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 22, 2017 08:40 pm IST,  Updated : Sep 22, 2017 08:47 pm IST

लाल किले का फोटो खींचने के दौरान यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिका का मोबाइल फोन कोई झपट कर ले गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

ukraine ambassador- India TV Hindi
ukraine ambassador

नई दिल्ली: लाल किले का फोटो खींचने के दौरान यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिका का मोबाइल फोन कोई झपट कर ले गया। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

राजदूत ने पुलिस से शिकायत की है कि बुधवार की सुबह वह यहां लाल किले के सामने खड़े होकर उसका फोटो खींच रहे थे, उसी बीच कोई व्यक्ति उनके पास पहुंचा। उस व्यक्ति ने महज कुछ सेंकेंड में उनका मोबाइल झपट लिया और वहां से रफ्फूचक्कर हो गया। उस वक्त वह अकेले थे।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दावा किया उन्हें आरोपियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगा है और वे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस 100 से अधिक लोगों को पकड़कर उनसे पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार पोलिका को फोटोग्राफी का शौक है। उनके फोन में उनके द्वारा खींचे गये फोटो और कुछ निजी सूचनाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत