1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात के जामनगर में मां के इलाज का खर्च उठाने में नाकाम बेटे ने परिवार सहित आत्महत्या की

गुजरात के जामनगर में मां के इलाज का खर्च उठाने में नाकाम बेटे ने परिवार सहित आत्महत्या की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2019 03:49 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 03:49 pm IST

मां के इलाज का खर्च उठाने में नाकाम रहे एक बेटे ने अपने पूरे परिवार के साथ कीटनाशक पीकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Under financial stress, 5 members of Jamnagar family 'commit suicide'- India TV Hindi
Under financial stress, 5 members of Jamnagar family 'commit suicide'

जामनगर (गुजरात): मां के इलाज का खर्च उठाने में नाकाम रहे एक बेटे ने अपने पूरे परिवार के साथ कीटनाशक पीकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि किराना की दुकान चलाने वाले दीपक सकारिया (45) अपनी बुजुर्ग मां के इलाज में खर्च के कारण के कारण आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे थे।

Related Stories

जामनगर के पुलिस अधीक्षक शरद सिंघल ने कहा, ‘‘सकारिया और उसके परिवार के चार सदस्यों ने सोमवार (31 दिसंबर) की रात को पानी के साथ कीटनाशक मिलाकर पी लिया। वह अपनी 80 वर्षीय मां के इलाज में होने वाले खर्च के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दीपक सकारिया (45), उसकी पत्नी आरती सकारिया (42), बेटी कुमकुम (11), बेटे हेमंत (पांच) और दीपक की मां जया पन्नाला (80) के रूप में हुई है। सकारिया परिवार सूर्यमुखी कालोनी में रहता था। सिंघल ने बताया कि पुलिस को आज सुबह घटना की सूचना मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत