1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'त्रुटिपूर्ण GST के कारण रोजगार और व्यापार समाप्त'

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'त्रुटिपूर्ण GST के कारण रोजगार और व्यापार समाप्त'

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2017 09:15 pm IST,  Updated : Oct 30, 2017 09:17 pm IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि त्रुटिपूर्ण वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था को लागू करने के कारण रोजगार और व्यवसाय समाप्त हुए हैं

manmohan singh- India TV Hindi
manmohan singh

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि त्रुटिपूर्ण वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था को लागू करने के कारण रोजगार और व्यवसाय समाप्त हुए हैं। जीएसटी पर कांग्रेस मुख्यालय में बैठक के दौरान सिंह ने इसके त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन पर चिता जाहिर की।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "नोटबंदी एक संगठित लूट थी और लूटे हुए धन को वैध बनाने का तरीका था, वहीं जीएसटी ने व्यापार समाप्त करने के अलावा लोगों की आजीविका को छीना है।"

सुरजेवाला ने कहा कि सिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि जीएसटी के त्रुटिपूर्ण क्रियान्वयन और इसके अनुपालन की जटिलताओं की वजह से रोजगार और व्यवसाय समाप्त हुए हैं।

इस बैठक में मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और कांग्रेस शासित राज्यों के वित्तमंत्री शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत