1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Budget 2016: किसान और आम आदमी पर फोकस, क्या है बजट की बड़ी घोषणाएं?

Budget 2016: किसान और आम आदमी पर फोकस, क्या है बजट की बड़ी घोषणाएं?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 29, 2016 02:54 pm IST,  Updated : Feb 29, 2016 03:37 pm IST

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त वर्ष 2016-17 का आम बजट सोमवार को संसद में पेश किया। जेटली ने बजट में आम लोगों से लेकर किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की है। सरकार

arun jaitley
arun jaitley

कमजोर वर्ग से जुड़ी घोषणाएं-

सरकार की प्राथमिकता गरीबों को सुविधाएं देना

कमजोर वर्ग के लिए 3 स्कीम शुरू की जाएंगी

BPL परिवार के लिए रसोई गैस की नई स्कीम

3000 सस्ती दवा के स्टोर खुलेंगे

गरीबों की रसोई गैस के लिए 2000 करोड़ का प्रबंध

1.5 करोड़ गरीब घरों को LPG

ग्रमीणों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं-

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तेजी

मनरेगा के तहत 5 लाख तालाबों का निर्माण होगा

पंचायतों को 2.87 लाख करोड़ का कर्ज दिया जाएगा

देश के सभी गांवों में 1 मई 2018 तक बिजली पहुंचाई जाएगी।

इस साल तक 5,542 ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाई जाएगी

गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल इंडिया स्कीम

ग्रामीण सड़कों के लिए 19 हजार करोड़ का फंड

शिक्षा से जुड़ी सबसे बड़ी घोषणाएं-

उच्च शिक्षा के लिए 1000 करोड़ का फंड

62 नए नवोदय विद्यालय खुलेंगे

पीएम कौशल विकास योजना के तहत 1700 करोड़

स्किल डिवेलपमेंट के लिए 1500 ट्रेनिंग सेंटर खुलेंगे

स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी घोषणाएं-

राष्ट्रीय डायलिसिस सेवा की शुरुआत होगी

3000 सस्ती दवाओं के स्टोर खुलेंगे

सस्ती होंगी डायलिसिस मशीनें

स्वास्थ्य बीमा योजना शुरु की जाएगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत