1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंजाब में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक गलियारे के निर्माण को केंद्र की मंजूरी

पंजाब में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक गलियारे के निर्माण को केंद्र की मंजूरी

 Edited By: Bhasha
 Published : Nov 22, 2018 03:25 pm IST,  Updated : Nov 22, 2018 03:48 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्ष में केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरूवार को हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। यह गुरू नानक देवजी की 550वीं जयंती को मनाने से संबंधित है

Union Cabinet approves to build Kartarpur Corridor from Dera Baba Nanak to the international border- India TV Hindi
Union Cabinet approves to build Kartarpur Corridor from Dera Baba Nanak to the international border

नई दिल्ली। भारत पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर गलियारे का विकास करेगा ताकि पाकिस्तान में रावी नदी के तट पर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्ष में केंद्रीय मंत्रिमंडल की गुरूवार को हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। यह गुरू नानक देवजी की 550वीं जयंती को मनाने से संबंधित है। 

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि भारत सरकार पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर गलियारे का विकास करेगी । इससे पाकिस्तान में रावी नदी के तट पर स्थित गुरूद्वारा दरबार साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सकेगी जहां गुरू नानक देवजी ने 18 वर्ष गुजारे थे।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि एक महत्वपूर्ण निर्णय में कैबिनेट ने गुरदासपुर से अंततराष्ट्रीय सीमा तक करतारपुर कारिडोर के विकास को मंजूरी प्रदान कर दी। करतारपुर कारिडोर परियोजना में केंद्र सरकार के वित्त पोषण से सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करायी जायेंगी। इस संबंध में पाकिस्तान से भी उसके इलाकों में उपयुक्त सुविधाओं से लैस कारिडोर के विकास का आग्रह किया जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत