1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मनोहर पर्रिकर को इलाज के दिल्ली के एम्स में कराया जाएगा भर्ती, अग्नाशय की बीमारी का चल रहा है इलाज

मनोहर पर्रिकर को इलाज के दिल्ली के एम्स में कराया जाएगा भर्ती, अग्नाशय की बीमारी का चल रहा है इलाज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 15, 2018 11:06 am IST,  Updated : Sep 15, 2018 11:06 am IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को भर्ती कराया जाएगा।

पर्रिकर, दिल्ली, एम्स- India TV Hindi
पर्रिकर को इलाज के दिल्ली के एम्स में कराया जाएगा भर्ती  Image Source : @MANOHARPARRIKAR

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में शनिवार को भर्ती कराया जाएगा। पर्रिकर (62) का अभी उत्तरी गोवा के कान्डोलिम के एक निजी अस्पताल में अग्नाशय से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें आज विमान से सुबह साढ़े 10 बजे दिल्ली ले जाया जाएगा और आगे के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया जाएगा। पर्रिकर सितंबर के पहले सप्ताह में इलाज करा कर अमेरिका से लौटे हैं, जिसके बाद उन्हें कान्डोलिम में भर्ती कराया गया। अमेरिका में उनका करीब तीन माह तक इलाज चला।

सूत्रों ने बताया कि पर्रिकर ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से फोन पर बात की थी। गोवा भाजपा ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक की थी। कोर कमेटी के सदस्यों ने बाद में पर्रिकर से मुलाकात भी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत