1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 74 IAS अफसरों का ट्रांसफर

UP: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 74 IAS अफसरों का ट्रांसफर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2017 09:48 pm IST,  Updated : May 19, 2017 10:54 pm IST

यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : PTI

लखनऊ: यूपी में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 74 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। सीनियर आईएएस अधिकारी शशि प्रकाश गोयल को सीएम योगी का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। अरविंद कुमार प्रमुख सचिव (गृह) नियुक्त किए गए हैं। वहीं सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, औरैया, फैजाबाद, ललितपुर, चित्रकूट, आजमगढ़ के डीएम बदल गए हैं। हरेंद्रवीर सिंह को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया है जबकि अखिलेश सिंह अम्बेडकर नगर, चंद्रभूषण सिंह आजमगढ़ और शिवाकांत त्रिवेदी को चित्रकूट का डीएम बनाया गया है। मानवेंद्र सिंह ललितपुर के डीएम बनाए गए हैं और संतोष कुमार राय को फैजाबाद का डीएम बनाया गया है।

देखें पूरी लिस्ट

IAS transfer
IAS transfer

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत